राजस्थान की खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां

राजस्थान वह राज्य है जो वीरों की भूमि के नाम से प्रसिद्ध है| लेकिन यहाँ की मिट्टी ने कई ऐसी प्रतिभाओं को भी जन्म दिया हैं जिनहोने खेल के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल कर राजस्थान का नाम सम्पूर्ण भारत में रौशन किया है| पिछले कई वर्षों में राजस्थान के ऐसे कई खिलाड़ियों का नाम सामने आया है जिनकी वजह से आज खेल के क्षेत्र में भी राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में आगे बढ़ गया है| आइये मिलते हैं राजस्थान में जन्मे ऐसी कुछ खेल प्रतिभाओं से:

  1. राज्यवर्धन सिंह राठौर (पेशेवर शूटर, जैसलमर) – 2004 ओलंपिक खेलों के डबल ट्रैप इवेंट में रजत पदक जीता| कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक विजेता रहे|
  2. कृष्णा पूनिया (डिस्कस थ्रोअर, चुरू) – 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रहीं|
  3. देवेन्द्र झाझड़िया (जैवलिन थ्रोअर, चुरू) – पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पैरालिंपियन|
  4. अपूर्वी चंदेला (पेशेवर शूटर, जयपुर) -अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित| 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीता|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *